बहराइच: महसी क्षेत्र के ग्रामीणों ने देर शाम पानी टंकी निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर डीएम से की शिकायत
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे महसी क्षेत्र के ग्रामीणों ने शनिवार शाम को बनाई गई पानी टंकी में भ्रष्टाचार मामले को लेकर एक शिकायत की। इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बनाई गई टंकी मानकविहीन है और उसमें खुला भ्रष्टाचार किया गया है। जिसको लेकर वह सभी मुख्यमंत्री से मिलने पैदल जा रहे थे इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम से शिकायत की।