बहराइच: बहराइच जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने की कार्रवाई, ओवर ब्रिज के नीचे से हटाया अवैध अतिक्रमण
बहराइच जिले में शनिवार शाम को दरगाह थाना क्षेत्र इलाके में नगर पालिका की EO प्रमिता सिंह के नेतृत्व में बुलडोजर से ओवर ब्रिज के नीचे अवैध अतिक्रमण हटाया। दुकानदारों ने सड़क पर सामान बिछाकर अतिक्रमण किया था। जिसकी शिकायत मिलने पर कार्रवाई हुई। नगर पालिका टीम और पुलिस फोर्स मौजूद रही।