मानपुर: ताला मोड़ में वन भूमि पर सड़क किनारे लगे अवैध बोर्डों पर रेंजर की कार्रवाई, सभी बोर्ड और होर्डिंग हटाए गए
Manpur, Umaria | Apr 15, 2026 मानपुर ताला सड़क मार्ग मे सड़क किनारे वनभूमि पर बगैर अनुमति और अनाधिकृत रूप से विभिन्न होटल,रिसोर्ट और अन्य बोर्ड को वन परिक्षेत्र अधिकारी मानपुर के निर्देशन पर वन विभाग के अमले ने कार्रवाई की है।इस दौरान ताला मोड़ ,कुचवाही मोड़ और सड़क किनारे वनभूमि पर लगाए गए बोर्ड को JCB मशीन के माध्यम से हटाकर जब्त किया गया है।