कुचायकोट: थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के पास उत्पाद विभाग ने एक टेम्पु चालक को 51 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के समीप से गुप्त सूचना का आधार पर एक टेम्पु चालक को 51 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया टेम्पु चालक सूरज कुमार बताया जा रहा है। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज रविवार को शाम 6:30 बजे दी।।