रामानुजगंज: पीडीएस के चावल की गुणवत्ता पर सवाल, एफआरके कम और कनकी अधिक होने की आई शिकायत
रामानुज गंज रविवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत उचित मूल्य की दुकानों में भेजे जा रहे चावल की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। शिकायतों के अनुसार, चावल में एफआरके (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) की मात्रा कम और कनकी अधिक होने की बात सामने आई है। मिलर्स और क्वालिटी इंस्पेक्टर की कथित मिलीभगत से घटिया चावल की खरीदी और आपूर्ति किए जाने का आरोप लगाया गया है।