गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन: सीएम योगी ने 150 फरियादियों से मिलकर इलाज हेतु सहायता का दिया आश्वासन
गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया कि वह बेफिक्र होकर अच्छे अस्पताल में उपचार कराएं। सरकार उनको भरपूर आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर अधिकारियों को निर्देशित भी किया।