शामली: बिरालियान से खेडी की तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 3, 2025 शनिवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक झिंझाना थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिरालियान से खेडी की तरफ जाने वाले रास्ते पर छापेमारी करते हुए गांव बिरालियान निवासी भूपेंद्र पुत्र जितेंद्र को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।