शामली: कैराना में मुठभेड़ में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर की संपत्तियों की जांच कर गैंगेस्टर एक्ट के तहत होगी जब्तीकरण की कार्रवाई
Shamli, Shamli | May 3, 2025 शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एसपी शामली रामसेवक गौतम ने बताया कि मोहल्ला आलकलां में फायरिंग की घटना में मुठभेड़ के बाद आर्यपुरी कैराना निवासी गैंगेस्टर इनाम धुरी को गिरफ्तार किया है, जिसपर करीब 30 मुकदमें दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर की संपत्तियों की जांच कर गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।