शामली: शामली जिले में रजिस्ट्रेशन वाली बुलेट बाइक से हाईवे पर बगैर हेलमेट रील बना रही युवती का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग
Shamli, Shamli | May 2, 2025 शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली बुलेट बाइक से हाईवे पर बगैर हेलमेट रील बना रही एक युवती की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों ने स्टंटबाजी का विरोध कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कार्यालय शामली से बताया कि कार्रवाई के लिए वीडियो से संबंधित स्थान के बारे में जानकारी की जा रही है।