शामली: मेरठ-करनाल हाईवे पर केरटू पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने उल्हेनी के ग्रामीण को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया
Shamli, Shamli | May 3, 2025 शनिवार की शाम करीब 6 बजे झिंझाना थाने से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने मेरठ-करनाल हाईवे पर केरटू पुल के पास चेकिंग के दौरान गांव उल्हेनी निवासी मांगेराम को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।