शामली: शामली के मोहल्ला बड़ीआल निवासी युवक ने सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 3, 2025 शनिवार की शाम करीब 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के मोहल्ला बड़ीआल निवासी आशु उर्फ अश्वनी द्वारा सोशल मीडिया पर हिंदू देवी—देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसको लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके खिलाफ केस दर्ज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।