बैतूल नगर: घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, दोनों पैर कटे, हालत नाज़ुक, बैतूल से भोपाल रेफर
बैतूल जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्मघाती कदम उठा लिया। इस हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय अंकित वानखेड़े, जो शोभापुर कालीमाई का निवासी है, प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचा