बौंसी: बौसी प्रखंड में 15 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ पैक्स चुनाव
Bausi, Banka | Dec 1, 2024 प्रखंड क्षेत्र के 15 मतदान केंद्रों पर रविवार 4:30 बजे शांतिपूर्ण माहौल में पैक्स चुनाव संपन्न हो गया। कल 8241 मतदाताओं में से 5724 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 69.46 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के दौरान दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मतदान केंद्र पर मौजूद रहे। नोडल पदाधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करते रहे।