बौंसी: शांतिपूर्ण पैक्स चुनाव के लिए जबड़ा सहित अन्य गांवों में निकाला गया फ्लैग मार्च, एसडीपीओ के नेतृत्व में
Bausi, Banka | Nov 30, 2024 बौसी प्रखंड क्षेत्र के 7 पैक्स के लिए होने वाले चुनाव को लेकर शनिवार शाम 4:00 बजे एसडीपीओ अर्चना कुमारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस ने ललमटिया, जबड़ा, पीलूआ, कुशमाहा सहित अन्य गांव में मतदाताओं को शांतिपूर्ण माहौल में निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।