बौंसी: भीखनपुर गांव से पुलिस ने कुर्की वारंटी को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
Bausi, Banka | Nov 29, 2024 भीखनपुर गांव से पुलिस ने शुक्रवार करीब 12 बजे 18 वर्षों से फरार एक कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वारंटी की पहचान कामेश्वर यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। एसआई ब्रजेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल के साथ छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वारंटी के विरूद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था।