बौंसी: पैक्स चुनाव के लिए मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण, प्रखंड सभागार में बीडीओ ने दिया प्रशिक्षण
Bausi, Banka | Nov 29, 2024 प्रखंड स्थित सभागार भवन में शुक्रवार करीब 12 बजे प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अमित कुमार की मौजूदगी में पैक्स चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके पूर्व सभी मतदान कर्मियों ने सबसे पहले प्रखंड कार्यालय में अपना अपना योगदान दिया। सभी मौजूद मतदान कर्मियों को जिला मास्टर ट्रेनर शिवेंद्र पांडे ने मतदान से संबंधित प्रशिक्षण दिया।