बौंसी: पैक्स चुनाव के लिए मतदान कर्मी प्रखंड मुख्यालय से बैलेट पेपर और मत पेटी लेकर रवाना हुए
Bausi, Banka | Nov 30, 2024 पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय से शनिवार करीब 12:00 बजे मतदान कर्मी बैलेट पेपर एवं मत पेटी लेकर रवाना हुए। इस दौरान बीडीओ ने मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पैक्स चुनाव में कुल 16 अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एवं 28 प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।