मढ़ौरा: मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में एक सप्ताह से एंटी-रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने से मरीज परेशान
मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में एक सप्ताह से एंटी रेबिज इंजेक्शन उपलब्ध नही है जिससे क्षेत्र के रोगी परेशान है और इंजेक्शन के लिए सदर अस्पताल जाना पड़ रहा है। मंगलवार की सुबह दस बजे कार्य प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर वीरेश कुमार ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल में इंजेक्शन किल्लत की रिपोर्ट सदर अस्पताल को भेजी गयी है जल्द ही इंजेक्शन मुहैया कराया जाएगा ।