भदोही: दुर्गागंज में घर बनाते समय दीवार गिरने से राजगीर की हुई मौत
दुर्गागंज थाना क्षेत्र के बौरी बोझ गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से राजगीर रमेश प्रजापति (45) की मौत हो गई। बीरा पुर गांव निवासी रमेश ताड़ बनाते समय अचानक दीवार समेत ताड़ उसके ऊपर गिर पड़ा। हादसे में गंभीर रूप से घायल रमेश को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।