जहानाबाद: गायत्री चरण पीठ काजी दौलतपुर में सामूहिक गायत्री हवन, विश्व शांति की कामना
जहानाबाद। के काजी दौलतपुर स्थित गायत्री चरण पीठ में सामूहिक गायत्री हवन एवं यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुति देकर विश्व शांति, मानव कल्याण, सुख-समृद्धि तथा पर्यावरण संरक्षण की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।