बिलारी: कुंदरकी मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे के कुंदरकी बाईपास स्थित जोरो पॉइंट पर रोडवेज बस और मैजिक की टक्कर में सात महिलाएं
मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे के कुंदरकी बाईपास स्थित जोरो पॉइंट पर मुरादाबाद की दिशा से आ रही एक रोडवेज बस सामने से आ रही टाटा मैजिक से टकरा गई। इस हादसे में मां-बेटियों समेत सात महिलाएं घायल हो गईं। गनीमत रही कि दोनों ही वाहनों की गति धीमी थी जिसके चलते मैजिक सवार 15 यात्रियों की जान बच गई।