बिलारी: कोतवाली बिलारी में महाशिवरात्रि एवं रमजान के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित
महाशिवरात्रि एवं रमजान के त्योहार को लेकर कोतवाली बिलारी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अमन कमेटी की बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार नायक, तहसीलदार अनिल कुमार मिश्रा, कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह, अपराध निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने सभी लोगों से सभी त्योहार शांति व्यवस्था के रूप में मनाने की अपील की।