बिलारी: बिलारी नगर में शराब की दुकान के निकट खड़ी बाइक हुई चोरी, रिपोर्ट दर्ज
बिलारी नगर में शराब की दुकान के निकट खड़ी बाइक चोरी हो जाने पर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली के नगला नस्सू गांव निवासी जितेंद्र यादव की ओर से कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वो जरूरी काम से शराब की दुकान पर आया था। दुकान के निकट अपनी बाइक खड़ी करने के बाद सिरोही क्लॉथ हाउस में कपड़े खरीदने चला गया। वापस लौटकर जब देखा तो उसकी बाइक वहां पर नहीं थी।