पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग धरना स्थल पर BPSC की महिला अभ्यर्थी ने नीतीश चाचा से मिलने की इच्छा जताई
BPSC 70वीं पीटी परीक्षा के री एग्जाम की मांग को लेकर करीब 43 दिनों से गर्दनीबाग धरना स्थल पर सत्याग्रह पर बैठे अभ्यर्थियों ने 30 जनवरी को महाजुटान का ऐलान किया है।बुधवार दोपहर करीब12 बजे BPSC की महिला अभ्यर्थी ने कहा कि नीतीश चाचा से हम लोग मिलना चाहते हैं।1 जनवरी को कोर्ट में हियरिंग भी है।हम यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर नीतीश चाचा हमसे क्यों नहीं मिल रहे।