बहराइच: जुगली डीह इलाके में आग तापते समय महिला झुलसी, हालत गंभीर, इलाज जारी
महाराजगंज थाना क्षेत्र के जुगली डीह इलाके की रहने वाली महिला घर में आग ताप रही थी। तभी अचानक उसके कपड़े में आग पकड़ लिया। जिससे महिला झुलस गई। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर आए हैं। जहां इलाज जारी है।