चकरनगर: नेहरू युवा केंद्र इटावा द्वारा चकरनगर कस्बा के जवाहर इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र इटावा द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन चकरनगर कस्बा के जवाहर इंटर कॉलेज में संपन्न किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख राधा व प्रतिनिधि राकेश यादव के द्वारा फीता काटकर किया गया तो वहीं समापन के समय मुख्य अतिति पूर्व विधायक डाँ सिद्धार्थ शंकर मौजूद रहे