लोहरदगा: राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के प्रदेश धर्मगुरु राजेश लिंडा ने सिरा सीता नाला में की पूजा अर्चना
राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के प्रदेश धर्मगुरु राजेश लिंडा और पहान बुधना मुंडा की अगुवाई में बुधवार को गुमला जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत सिरसी गांव स्थित सिरा सीता नाला में पूजा अर्चना की गई। आज के तीर्थ यात्रा में आदिवासी समाज के हजारों लोगों ने सीधा-सीता नाला में पूजा अर्चना की। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से शारीरिक कष्ट दूर हो जाता है।