लोहरदगा: कांग्रेस किसानों को एसपी की कानूनी गारंटी देगी : आलोक साहू, लोहरदगा लोकसभा कांग्रेस समन्वय समिति सदस्य
लोहरदगा लोकसभा कांग्रेस समन्वय समिति सदस्य आलोक कुमार साहू ने राहुल गांधी की उस घोषणा का स्वागत किया है, जिसमें राहुल गांधी ने कहा है कि देश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों को फसल बीमा पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है। यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों का समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा।