लोहरदगा: बंजार किसको में समाजसेवी राजेश तिर्की ने आगामी चुनाव को लेकर ठोकी ताल
लोहरदगा : आगामी चुनाव को ले विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को जुरिया निवासी समाजसेवी राजेश तिर्की ने बंजार किसको में ग्रामीणों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। साथ ही अपनी नीति एवं विचार को ग्रामीणों के संग साझा किया।