लोहरदगा: फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील नाजीमें आला ने लोहरदगा क्षेत्र की जनता से किया है।
14 फरवरी को नाजिमें आला अब्दुल जब्बार अंसारी ने लोहरदगा क्षेत्र के 2 वर्ष से अधिक लोगों,महिला,पुरुष सभी को फाइलेरिया उन्मूलन में भाग लेने की बात कही। यह कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर आपके घर में फाइलेरिया खिलाने वाले स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे तो दवा खाएं,इस को जड़ से खत्म करने में सहभागी बने।