कहरा: बनगांव थाना क्षेत्र के ए वन चिमनी के समीप दबंगों ने शिक्षक के साथ की मारपीट, शिक्षक हुआ जख्मी
बनगांव थाना के ए वन चिमनी के समीप दबंग लड़कों के द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट किया गया है। जिस मारपीट में शिक्षक जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी शिक्षक का नाम निरंजन कुमार सिंह जो की बनगांव थाना के रहुआमनी गांव वार्ड 1 का रहने वाला बताया जा रहा है।