कहरा: रसलपुर के गरसायल टोला में आग लगने से दो दर्जन घर जलकर राख, पीड़ितों ने सीओ व थानाध्यक्ष को आवदेन देकर की मुआवजे की मांग
सहरसा जिला के बनमा ईटहरी प्रखंड के रसलपुर गरसायल टोला में अचानक आग लग जाने से दो दर्जन घर जलकर राख हो गया है। इस अगलगी की घटना को लेकर अग्निपीड़ित परिवारों ने अंचलाधिकारी आशीष कुमार तथा थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार को लिखित आवदेन देकर मुआवजा की मांग की हैं।