कहरा: बनगांव थाना के बरियाही बाजार में काम करने के दौरान एक व्यक्ति की बिजली करंट लगने से हुई मौत, पोस्टमार्टम को भेजा अस्पताल
बनगांव थाना के बरियाही बाजार वार्ड 12 में विपिन झा के मकान में काम करने के दौरान एक वेल्डिंग मिस्त्री की मौत बिजली करंट लगने से हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को होते ही घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की जांच में जुट गई है। मृतक वेल्डिंग मिस्त्री का नाम रंजीत कुमार गुप्ता बताया जा रहा है।