कहरा: समाहरणालय से स्कूली छात्रा द्वारा निकाला गया मतदाता जागरूकता रैली,DDC ने झंडी दिखाकर किया रवाना,वोटरों को किया जागरुक
जिला स्वीप कोषांग द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए जिला अंतर्गत तृतीय चरण में 7 मई को होने वाले मतदान प्रक्रिया में शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाले गए जिसमे विभिन्न विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। रैली को DDC संजय निराला ने झंडी दिखा रवाना किया।