घोड़ाडोंगरी: पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी में मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजित की गई बैठक
पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी में मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव दिए गए। इस दौरान मंदिरों की सुरक्षा के लिए जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया।