घोड़ाडोंगरी: कुही गांव के पास सड़क किनारे बकरी चरा रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, बुजुर्ग हुआ घायल
कुही गांव के पास शनिवार शाम करीब 5 बजे सड़क किनारे बकरी चरा रहे एक बुजुर्ग को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग घायल हो गया। घायल बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार कुही गांव के पास सड़क किनारे बकरी चरा रहे बुजुर्ग चंद्रु धुर्वे को बाइक ने टक्कर मार दी।