घोड़ाडोंगरी: सारनी के वार्ड क्रमांक 13 में निकाला दुर्लभ प्रजाति का रूपसुंदरी सांप, सर्पमित्र आदिल खान ने किया रेस्क्यू
सारनी के वार्ड क्रमांक 13 में शुक्रवार एक घर में दुर्लभ प्रजाति का रूपसुंदरी सांप निकला। घर वालों ने इसकी सूचना सर्पमित्र आदिल खान को दी। सूचना मिलने पर सर्पमित्र आदिल खान मौके पर पहुंचे और इस सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर पकड़कर जंगल में छोड़ा। सर्प मित्र आदिल खान ने बताया कि सारनी के वार्ड क्रमांक 13 में एक घर में दुर्लभ प्रजाति का रूपसुंदरी सांप निकला था।