बलिया: राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर जिलाधिकारी और SP ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का लिया जायजा
Ballia, Ballia | Jul 9, 2026 जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में 29 जुलाई 2026 को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।