प्रतापगढ़: करमाही गांव में शॉर्ट सर्किट से 5 बीघा गेहूं की फसल राख हुई, ग्रामीणों ने पाया काबू
प्रतापगढ़ के करमाही गांव में शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में किसान कमलेश बहादुर, दिनेश और घनश्याम सिंह की करीब 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड के समय पर न पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वयं आग बुझाई। लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।