बक्सर: रामरेखा घाट पर कचरे का अंबार, बदबू के बीच गंगा स्नान को मजबूर श्रद्धालु
Buxar, Buxar | Jun 30, 2026 आद्रा नक्षत्र मे गंगा स्नान के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को रामरेखा घाट पर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह तस्वीर मंगलवार को 2:00 बजे के करीब ली गई है। पिछले कई दिनों से घाट पर कचरे की सफाई न होने से चारों ओर गंदगी और बदबू का आलम है। धार्मिक आस्था के चलते भक्तजन इसी दुर्गंध और कचरे के बीच स्नान व पूजन करने को मजबूर।