लाहौल: लाहौल घाटी बनी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद, अगस्त में टूटा रिकॉर्ड
लाहौल घाटी में गर्मियों के महीने विदेशी सैलानियों के लिए खास बन गए हैं। अगस्त 2025 में विदेशी पर्यटकों की संख्या 3,209 पहुंच कर नया रिकॉर्ड बना। सर्दियों में पर्यटक कम आते हैं, लेकिन गर्मियों में यहां का नजारा देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।