कोंडागांव: कोंडागांव जिले में गुणवत्ता जांच हेतु कृषि विभाग द्वारा जिले के 7 कृषि केंद्रों से लिए गए बीज एवं उर्वरक के नमूने
मंगलवार को कृषि विभाग के उपसंचालक डीपी तांडे के मार्गदर्शन में गौतम कृषि केंद्र बफना, परमेश्वरी कृषि केंद्र भागदेवा, मंजेश कृषि केंद्र मूलमुला, भुवनेश्वर कृषि केंद्र मुलमुला, ओम साईं कृषि सेवा केंद्र मुलमुला और पुष्पा कृषि केंद्र बनियागांव में बीजों के नमूने लिए गए। वहीं परमेश्वरी कृषि केंद्र मुलमुला में कीटनाशक का नमूना लिया गया है।