कोंडागांव: कोंडागांव के शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगी मतों की गणना, खोला गया स्ट्रांग रूम
जिला मुख्यालय कोंडागांव के शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना कार्य कुछ ही देर में शुरू होगा। मतगणना के पहले ही गणना केंद्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, सुरक्षा के लिए ट्रिपल लेयर बनाया गया है। वही कलेक्टर निर्वाचन अधिकारियों और राजनीतिक पार्टी की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया है।