चाईबासा: मुर्गे के विवाद में चाचा की हत्या, भतीजे समेत चार का हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी
टोंटो थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में मुर्गे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हुई इस घटना में 53 वर्षीय दामू सिंकू पर उनके भतीजे समेत चार लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला किया।जानकारी के अनुसार, दामू सिंकू और उनके भतीजे परगना सिंकू के बीच एक मुर्गे को पत्थर मारने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। गुरुवार को पोस्टमार्टम किया गया।