निघासन: सिंगाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोसियाना गांव में रातोंरात गायब हुईं दो भैंसें, पशुपालक ने नामजद आरोपी के खिलाफ दी तहरीर
लखीमपुर खीरी। सिंगाही थाना क्षेत्र के ग्राम घोसियाना में दो भैंसों की चोरी का मामला सामने आने से पशुपालकों में चिंता का माहौल है। पीड़ित ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए पुलिस से भैंसों की बरामदगी और कार्रवाई की मांग की है। ग्राम घोसियाना निवासी एहसान ने सिंगाही थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार रात उसकी दो भैंसें घर के पास बंधी हुई थीं।