💔 आज जिंदगी का सबसे दर्दनाक पल देख रहा हूं... 😢
आज मेरे पापा जी के पैर का ऑपरेशन हुआ। डॉक्टरों को उनकी पैर की एक उंगली काटकर निकालनी पड़ी। यह सब अपनी आंखों से देखकर दिल अंदर तक टूट गया।
पापा जी...! आपने कभी मेरी उंगली पकड़कर मुझे चलना सिखाया था। जब-जब मैं लड़खड़ाया, आपने मुझे संभाला, गिरने से बचाया और जिंदगी की राह पर चलना सिखाया।
लेकिन आज मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दिन है। आज आपको दर्द से कराहते और आंखों में आंसू लिए देखकर मेरा कलेजा फट रहा है। मन बार-बार यही सोचता है कि काश! मैं आपका सारा दर्द अपने ऊपर ले पाता।
जिस पिता ने पूरी जिंदगी अपनी औलाद की खुशियों के लिए हर तकलीफ सह ली, आज वही पिता तकलीफ में हैं और मैं चाहकर भी उनका दर्द कम नहीं कर पा रहा हूं।
पापा जी, आपने मुझे उंगली पकड़कर चलना सिखाया था, आज बस इतनी हिम्मत दीजिए कि मैं आपका सहारा बन सकूं।
मेरी भगवान से बस एक ही प्रार्थना है कि आपको जल्द से जल्द स्वस्थ कर दें। आपकी मुस्कुराहट ही मेरी सबसे बड़ी खुशी है। 🙏❤️
लव यू पापा जी... आप मेरी ताकत हैं, मेरा अभिमान हैं और मेरी पूरी दुनिया हैं। 😭❤️
#पापा_जी #पिताजी #मेरे_पापा #EmotionalMoment #LoveYouPapa #भगवान_से_प्रार्थना
Allahabad, Allahabad | Nov 5, 2026