सरस्वती शिशु विद्या मंदिर किला मार्ग आवागढ़ में सप्तशक्ति संगम 2025 मातृ सम्मेलन प्रारंभ हुआ
Jalesar, Etah | Nov 6, 2025 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर किला मार्ग अवागढ़ में सप्तशक्ति संगम 2025 (मातृ सम्मेलन) प्रारंभ हुआ। मां सरस्वती, ॐ एवं भारत माता के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि किरन शर्मा, मुख्य वक्ता राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय,अध्ययक्ष रेखा वार्ष्णेय के द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सशक्त भूमिका व समाज निर्माण में उनके योगदान पर प्रेरित उद्बोधन हुआ। मुख्य अतिथि किरन शर्मा ने कहा के समाज परिवर्तन तभी संभव है जब महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने और उसे समाज हित में लगाएं। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपनी भूमिका को सीमत न मानें, बल्कि नेतृत्व करें। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य आत्म निर्भरता पर जोर दिया। एवं एक शिक्षित और जागरूक