कांके: रांची के रिम्स में भगवान बिरसा मुंडा के वंशज के स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन
Kanke, Ranchi | Nov 27, 2024 रांची स्थित रिम्स बुधवार शाम करीब छह बजे सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे और भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के स्वास्थ्य को लेकर उनके परिजनों से जानकारी ली। वहीं इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने चिकित्सकों से उनके चल रहे उपचार से संबंधित जानकारी ली।