कांके: सीएम ने मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह स्थल का लिया जायजा
Kanke, Ranchi | Nov 27, 2024 मोरहाबादी मैदान पहुंचकर बुधवार शाम करीब पांच बजे सीएम हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण समारोह स्थल का जायजा लिया। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने समारोह स्थल में मंच निर्माण, साज सज्जा, विद्युत, ध्वनि, सुरक्षा व्यवस्था और अतिथियों के स्वागत सत्कार और बैठने की व्यवस्था की जानकारी अधिकारियों से ली और कई अहम निर्देश दिए।