कांके: गढ़वा के आरजेडी कार्यकर्ताओं ने कांके रोड स्थित सीएम आवास पर सीएम से मुलाकात कर इंडिया गठबंधन की जीत पर बधाई दी
Kanke, Ranchi | Nov 27, 2024 काके रोड स्थित सीएम आवास में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे गढ़वा के आरजेडी कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर इंडिया गठबंधन की जीत पर बधाई दी। इस दौरान गढ़वा के आरजेडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है जिससे इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।